Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो शव, एक की अब तक नही हुई शिनाख्त, पुलिस मौके पर

India-1stNews




बीकानेर। बीकानेर में आज सुबह एक के एक बाद दो शव बरामद किए गए हैं। पहला शव रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास व मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लिया और शव को पीबीएम मोर्चरी भिजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही हैं। खादिम खिदमतगार सोसायटी के नसीम, शोएब व हाजी जाकिर, असहाय सेवा समिति के राजकुमार खडगावत ने मौके पर पहुंचकर शव को एंबुलेंस की सहायता से पीबीएम पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने सभी थानों को फोटो भेज दी है और मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।


दूसरा शव जयपुर रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री के पास एक खाली बाड़े में मिला है। जिसकी सूचना पर व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त तिलकनगर निवासी उम्मेदान पुत्र गणेशदान के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया शव दो दिन पुराना लग रहा है। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत, जेठाराम तंवर, नरेश मेघवाल, शोएब आदि मौके पर पहुंचे व संबंधित थाना पुलिस की निगरानी में शव को उठाकर एंबुलेंस में पीबीएम अस्पताल लेकर आये और डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement