Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

शहर में लूट-खसोट करने वालों का आंतक जारी, बाइक सवार युवक महिला का पर्स छीन कर भागे

India-1stNews





बीकानेर। शहर में लूट-खसोट करने वालों का आंतक जारी है। भीड़भाड़ वालें इलाकों में भी ये बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहें हैं। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार शाम को सामने आया जहां दाऊजी रोड़ पर एक बाईक सवार महिला के बराबर मोटरसाईकिल पर आये दो अज्ञात स्नैचर्स महिला का पर्स छीन कर भाग गये। महिला ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी तब तक वो फरार हो गये।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के जोशीवाड़ा निवासी महिला ने कोतवाली थाना में लिखित में परिवाद दिया की शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह दाऊजी रोड़ स्थित दो पीर के पास से अपनी स्कूटी पर निकल रही थी तभी एक मोटरसाईकल पर सवार दो लोगों ने उसकी स्कूटी के बराबर आकर उसका बैग छीन कर फरार हो गये। बैग में एक वनप्लस का एड्रायड मोबाईल, एक हाथ घड़ी व कुछ नगदी थी।

पुलिस से महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में जांच कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement