Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मोबाइल शॉप में घुसकर की मारपीट, पैसे छीन कर ले गए,मामला दर्ज

India-1stNews






बीकानेर। दुकान में घुसकर मारपीट करने और पैसे छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में रामरतन चौरासियां ने दाऊद भिस्ती, जाहीर उर्फ बाबू, राजा कच्छावा उर्फ जेके, सोयल पठान उर्फ भोभा, गणेश उर्फ गौतम बाबा, अरमान, भवानी नायक व तीन-चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रेलवे फाटक के पास कोटगेट के बाहर की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी दुकान प्रभुकृपा मोबाइल स्टोर में घुसे। जहां पर आरोपियों ने प्राथी के साथ धक्का-मुक्की और नीचे गिराकर मारपीट करने लगे। जब प्रार्थी के परिजनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों प्रार्थी की बेटी के गले से चांदी की चैन, गल्ले से 5 हजार रूपए निकालकर भाग गए प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान उसके दोहिते पर लाठियो से हमला किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच सवाईसिंह को सौंपी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement