Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पुरानी रंजिश के चलते गंगाशहर के युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

India-1stNews




बीकानेर। कोटगेट थाना इलाके में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के सर, हाथ-पैर में चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात हथियारों से लैस होकर आये बदमाशों ने जेल वेल टंकी के पास एक युवक पर हमला कर दिया मारपीट में घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी हैं। पीड़ित राजेश सुधार पुत्र नन्द किशोर निवासी हंसा गेस्ट हाउस के पास नोखा रोड ने पुलिस को दी रिपोर्ट बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे के बीच वह जेल वेल टंकी के पास राज फैंसी स्टोर के आगे खड़ा था। इस दौरान मौके पर हथियारों से लैस होकर गणेश माली, घनश्याम, फारुख सहित चार पांच जनों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और पीबीएम अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते युवक पर हमला हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement