Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कार और बाइक की टक्कर में पांच घायल, गंभीर हालत में बीकानेर रेफर

India-1stNews







बीकानेर। नोखा के केड़ली गांव की गोलाई के पास गुरुवार शाम को बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार पांच व्यक्ति घायल गए है। चार के ज्यादा चोट आने के कारण बीकानेर रेफर कर दिया गया। एक महिला का प्राथमिक उपचार कर छुट्‌टी दे दी गई।


जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर सिलवा निवासी उमादेवी (30), श्रवण (32), अर्जून (12), किरण (15) वर्ष और एक अन्य महिला एक ही बाइक पर सवार होकर चांवडिया जा रहे थे। वहीं कार केड़ली से बंधड़ा जा रही थी। इस दौरान केड़ली की गोलाई के पास टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पांचों घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें नोखा की बागड़ी रेफरल अस्पताल लेकर आए। जहां से चार के ज्यादा चोट लगने पर बीकानेर रेफर कर दिया। एक का प्राथमिक उपचार कर छुट्‌टी दे दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562