Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ट्रक और डंपर में टक्कर में एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

India-1stNews







बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक और डंपर के बीच जोरदार भिडंत में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि नौ गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में मजदूरों के बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में रविंदर, सूरजपाल, रामश्री, अनीता, देहपाल, कांति, ओमवती, पूनम, मनीष, प्रिंस कुमार, गायत्री, हरिशंकर सिनम भर्ती है।

श्रीडूंगरगढ़ में बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर कितासर के पास ये हादसा हुआ। यहां टैगोर स्कूल के सामने रात 2.30 बजे ट्रक और डंपर में टक्कर हुई। ट्रक में बड़ी संख्या में मजदूर थे जो एक से दूसरी जगह काम के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गयी व 9 गंभीर घायल हो गए। घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। शेष चोटिल का इलाज श्रीडूंगरगढ़ में मेडिकल टीम ने किया।

ट्रक में सवार सभी श्रमिक उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। मृतक व घायलों में सभी ट्रक सवार भी यूपी निवासी है। ये ट्रक खाजूवाला से यूपी की ओर जा रहा था जिसमें 40 से अधिक मजदूर सवार थे। इस ट्रक ने अपने आगे चल रहे बड़े डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज था कि ट्रक में फंसे करीब 40 से मजदूरों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में सेवादारों को डेढ़ से दो घंटे लगे। गरीब सेवा संस्थान व आपणो गांव सेवा समिति व हाइवे टोल एम्बूलेंस मौके पर पहुंची व सभी सेवादारों ने घायलों को निकाल कर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे व यातायात सुचारू करवाया। सिंह ने बताया कि ट्रक के केबिन में बैठे तीन मजदूरों में एक की मौत हो गई है। केबिन में ही बैठे दो अन्य भी गंभीर घायल है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement