Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पत्नी को लेने गया ससुराल, आपसी विवाद बढ़ा, सात घायल

India-1stNews




बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के उदासर में दो परिवार देररात को झगड़ पड़े। झगड़े में एक पक्ष के सात लोग घायल हैं। जेएनवीसी थाना के उपनिरीक्षक मुकेश ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष के छह व दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। दरअसल, कालूराम भाट के बेटे गुलाब का दूसरे पक्ष के यहां ससुराल है। शुक्रवार शाम को गुलाब अपनी पत्नी को लेने गया था। उन्होंने भेजने से इनकार कर दिया। इस बात पर बहस हो गई। घायल राजू ने बताया कि शाम को काम से आने के बाद वह भाभी को लेने गया था। तब उन्होंने धक्का- मुक्की शुरू कर दी। भाई गुलाब व पिता कालूराम बीच-बचाव दिया। झगड़े में गुलाब, कालूराम, महेन्द्र, चिड़िया, राजू, प्रकाश व एक अन्य घायल हुआ है। कालूराम व गुलाब को ज्यादा चोट आई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement