Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विद्युत समस्याओं को लेकर हुई बार एसोसिएशन बीकानेर की कार्यकरिणी की मीटिंग

India-1stNews







बीकानेर।बार एसोसिएशन, बीकानेर की कार्यकारिणी की मीटिंग बिहारी सिंह राठौड़ अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहुत की गई। बार एसोसिएशन, बीकानेर के मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए बिहारी सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि उक्त मीटिंग आवंटित चैम्बर्स की व्यवस्थाओं मेन्टेनेन्स चार्ज, लाईट, पानी, स्वच्छ व सौन्दर्यपूर्ण रखने एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में आहुत की गई। जिसमें सदस्यगणों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ ने बताया कि नई कोर्ट परिसर में बने एडवोकेट चैम्बर्स का आवंटन किया जा चुका है, जो कि एक हर्ष का विषय है तथा आगे यह भी बताया कि पूर्व में इस संबंध में मीटिंग कर सर्वसम्मति से चैम्बर्स की व्यवस्थाओं के संबंध में एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई जिसमें पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष कमलनारायण पुरोहित एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. हर्ष, पदमसिंह सोढ़ा व आनन्द बजाज को नियुक्त किया गया था है। चैम्बर्स में विद्युत मीटर के संबंध में मीटिंग में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि सभी चैम्बर्स में अलग-अलग मीटर लगवाये जायेंगे तथा तमाम चैम्बर्स आवंटी अपने-अपने उपभोग का खर्च नियिमत रूप से संबंधित विभाग में जमा करवायेंगे एवं मैन्टेनेन्स की राशि तमाम आवंटी प्रत्येक माह की 10 तारीख तक आवश्यक रूप से जमा करवाएंगे तथा जब तक वैकल्पिक तौर पर सब-मीटर नहीं लग जाते तब तक ऐसे चैम्बर्स जिनमें 15 टन की ए.सी. लगी हुई है उनसे प्रतिमाह 2000/- रूपये एवं कूलर वाले चैम्बर्स हेतु 1000/- रूपये प्रतिमाह व अन्य शेष सभी चैम्बर्स हेतु 500/- रूपये प्रतिमाह वसूल किया जावेगा। अंत में संयुक्त सचिव मनोज कुमार विश्नोई ( अलाय) द्वारा मीटिंग में मौजूद अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त कर आवंटी अधिवक्ताओं को चैम्बर्स को व्यवस्थित, स्वच्छ व सौन्दर्यपूर्ण रखने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। मीटिंग में अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़, सचिव हितेश कुमार छंगाणी. प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष आसु प्रकाश पारीक, सह-सचिव मनोज बिश्नोई (अलाय), बार पूर्व बार अध्यक्ष मुमताज अली भाटी, विवेक शर्मा, कमलनारायण पुरोहित, ओपी हर्ष, रणधीर सिंह राठौड़, गिरीराज सिंह भाटी, रघुवीर सिंह राठौड़, रूघाराम सारण, राकेश कुमार रंगा, मुराद अली, विनय त्रिपाठी, निर्मल व्यास, लक्ष्मण नायक, ओम बोळा, आनन्द बजाज, उमाशंकर बिस्सा, संजय गौतम, रतन सिंह राठौड़ आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement