Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

India-1stNews






बीकानेर नर्सिंग होम के पास स्थित अशोका हॉस्पिटल में डिलेवरी के दौरान एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका 22 वर्षीय हिना पत्नी अजय कुमार निवासी भानीपुरा है। जानकारी के अनुसार 25 जून को महिला को भर्ती किया गया था। 26 जून को नॉर्मल डिलेवरी हुई। उसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की डिलेवरी के बाद लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, जिसकी सूचना अस्पताल स्टाफ ने परिजनों को नहीं दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement