Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

घर में सो रही नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज

India-1stNews






बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है। बीछवाल पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी शनिवार रात को अपने घर में बने एक कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में परिजन थे। देर रात को आरोपी घर में घुसा और उसके कमरे में चला गया। आरोपी ने नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर बलात्कार किया। शाेर सुन कर परिजनों की नींद खुल गई। परिजन दौड़ कर कमरे में गए तो, आरोपी वहां से भाग छूटा। रविवार सुबह उन्होंने बीछवाल पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लिए और उसका मेडिकल कराया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement