Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राहगीरों से मोबाइल झपटा मारने वाले गंगाशहर के दो युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। बीकानेर में जगह-जगह महिलाओं से छीना झपटी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है।



 जबकि पुलिस को उनसे आधा दर्जन मामलों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। कोटगेट पुलिस के अनुसार पुलिस ने घड़सीसर रोड पर स्थित शिवा बस्ती में रहने वाले जयप्रकाश बिश्नोई (22) और मुकुल सेवग ( 22 ) को गिरफ्तार किया है। मुकुल गंगाशहर के इंद्रा चौक में रहने वाला है। इन दोनों ने ही पांच मई को रेलवे ग्राउंड के पास एक महिला हाथ से मोबाइल छीन लिया था। इस संबंध में एक मामला भी दर्ज करवाया गया। जिसकी जांच में सीसीटीवी कैमरों की मदद से इनकी पड़ताल हो गई। दोनों को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों से पुलिस को कुछ और वारदातें खुलने की उम्मीद है। पिछले एक महीने में ही बीकानेर शहर में दर्जनभर लोगों के साथ इस तरह की छीना झपटी हुई है। ज्यादार मामलों में महिलाओं को टारगेट किया जाता है। कोटगेट के अलावा जयनारायण व्यास कॉलोनी और नयाशहर थाना एरिया में इस तरह की घटनाएं हो रही है। कुछ मामले गंगाशहर क्षेत्र में भी हुए। बड़ी संख्या में लोग एफआईआर ही दर्ज नहीं करवाते। कोटगेट पुलिस की इस गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल प्रवीण की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement