Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

चोरों के हौसले बुलंद, बाइक कार के बाद बस ही ले उड़े

India-1stNews






बीकानेर। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि छोटे मोटे वाहनों को छोड़ चोर अब बसों को ही पार कर लें गए। शहर के कई इलाकों से बाइक, घरों से गहने- कैश चोरी होने की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी के बीच चोर शहर के जयनारायण व्यास कालोनी थाना इलाके में दिन दहाड़े घर के आगे खड़ी बस को ही चुराकर ले गए। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बस मालिक ओम प्रकाश भांभू ने इस मामले में जयनारायण व्यास कालोनी थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं चोरी की एक अन्य घटना में चोर चंद मिनटों में घर के आगे खड़ी बोलेरो को ले उड़े। जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में घर के आगे खड़ी बोलेरो चोरी हो गई। चोरों ने गाड़ी को लॉक मास्टर की से खोल कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। गाड़ी मालिक देवकिशन सोनी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की यह पूरी वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि जयनारायण व्यास कालोनी थाना इलाके से घर के आगे से चोरी हुई बस सात घंटे बाद बरसिंहसर के पास लावारिश हालत में मिली लेकिन मामले में अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में घर से आगे गायब हुई बोलेरो के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। शहर में लगातार हो रही वाहन घरों से आभूषण, नकदी की चोरियों में चोरों को पकड़ना तो दूर पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग भी हाथ नहीं लग सका है। जिसके चलते पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement