Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बाइक पर सवार थे हमलावर, पैदल युवक को मारा चाकू

India-1stNews





बीकानेर। रेलवे स्टेशन से पैदल आ रहें एक युवक पर बाइक सवारों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक के हाथ में टांके लगे है और उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सुनील पुत्र बल्लूराम सैनी निवासी रतनगढ़ वार्ड 31 बीकानेर से आया व रतनगढ से पहले ही यहां उतर गया। युवक श्रीडूंगरगढ़ में अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए रेलवे स्टेशन से पैदल ही रवाना हो गया। वहीं से उसका पीछा करते हुए बाइक सवारों ने उस पर तेजा मंदिर के पास हमला कर दिया हैड कांस्टेबल बलवीर काजला व सीआई रिडर लेखराम मौके पर है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement