Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ससुराल से परेशान महिला जेल प्रहरी के सुसाइड मामले में पुलिस ने जेठ व पति को किया गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। जिले के सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी की सुसाइड के बाद पुलिस ने उसके हाथ लिखा नोट के आधार पर पति और जेठ को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। प्रहरी का शव 24 जून को रेल पटरियों मिला था। महिला गार्ड में सुसाइड से पहले व्हाटसअप डीपी पर सुसाइड नोट लगाकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। एडिशनल एसपी मुखविंद्र पाल ने बताया की महिला गार्ड ने सुसाइड नोट में अपने पति जेठ और ननद और सास के खिलाफ़ प्रताडित करने का आटोप लगाया था।


डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
प्रेम कंवर की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। वह पारिवारिक कारणों से तनाव में थी। रामपुरा बस्ती में उसका ससुराल और झुंझुनूं में पीहर है। वह उप निरीक्षक की तैयारी भी कर रही थी। उसके पास मिले सुसाइड नोट का परीक्षण कराया जा रहा है। उसमें लिखे तथ्यों के मुताबिक, वह पति, सास, ननद समेत ससुराल वालों के व्यवहार व तानों से परेशान थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement