Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पीबीएम हॉस्पिटल में नर्सिंगकर्मी और डॉक्टर आमने सामने, मरीज़ की मौत के बाद उलझे आपस में

India-1stNews





बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। हंगामा करने वाले मरीज के परिजन नहीं बल्कि नर्सिंग कर्मचारी थे। दरअसल, एक सीनियर डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से कह दिया कि नर्सिंग कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मौत हुई है। इसी आरोप से नाराज नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि रोगी गंभीर था, तब सीनियर डॉक्टर और रेजीडेंट्स सीट पर नहीं थे। उन्होंने बचाने का प्रयास किया लेकिन रोगी की मौत हो गई।

मामला मंगलवार सुबह का है। जब अस्पताल के टीबी विभाग में भर्ती एक मरीज की तबीयत बिगड़ गई। उसे बचाने के लिए नर्सिंग कर्मचारियों ने डॉक्टर्स को बुलाया लेकिन कोई नहीं आया। सीट पर भी कोई सीनियर डॉक्टर और रेजीडेंट नहीं था। ऐसे में नर्सिंग कर्मचारियों ने अपने स्तर पर ही रोगी को बचाने प्रयास किया। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों के नाराजगी जताने पर सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से कह दिया कि नर्सिंग कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मौत हुई है। इस पर नर्सिंग कर्मचारी नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीनियर डॉक्टर और रेजीडेंट्स सीट पर नहीं थे, इसलिए मौत हुई है। नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि डॉ. माणक गुजरानी ने भी उनके साथ अभद्रता की है।

मामला बढ़ता देख मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने हस्तक्षेप किया। नर्सिंग कर्मियों को समझाया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.के. बैरवाल ने दोनों पक्षों को समझाया व बातचीत की। इसके बाद नर्सिंग कर्मचारी काम पर लौटे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement