Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

करंट की चपेट में आने से डेढ़ साल की बच्ची की हुई मौत

India-1stNews






बीकानेर। जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ पेमासर बाईपास के पास बिजली के पोल बनाने की फैक्ट्री में करंट की चपेट में आने से एक डेढ़ साल के बच्ची की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल की बच्ची का पिता विश्राम बिजली के पोल बनाने की फैक्ट्री में काम करता है आज सुबह जब वह पोल बनाने के सांचे में वाइब्रेटर चला रहा था इसी दौरान उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी भाविना ने वाइब्रेटर के खुले तार को छू लिया जिसके चलते बच्ची इसकी चपेट में आ गई। परिजन आनन फानन में बच्ची को पीबीएम अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार मच गयी। बताया जा रहा है यह परिवार हाल ही में मध्यप्रदेश के झाबुआ से बीकानेर आया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement