Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सड़क हादसे में युवक की मौत

India-1stNews






बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में हंसते-खेलते एक परिवार की खुशियां अचानक गम में बदल गई है। महज डेढ़ महीने पहले ही सरकारी नौकरी ज्वाइन करने वाले एक युवक की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक देर रात बाइक से जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पत्नी भी सरकारी स्कूल में शिक्षक है।

जानकारी के अनुसार बाना गांव के पास सड़क हादसा हुआ। गांव बिग्गा निवासी कमलेश मेघवाल पुत्र भगवानाराम मेघवाल रात 12 बजे बाद सड़क हादसे का शिकार हुआ। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। कमलेश की पत्नी इंदपालसर में शिक्षिका है और देर रात वह श्रीडूंगरगढ़ से इंदपालसर जा रहा था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल सामने आ रही ट्रक से टकरा गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement