Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दो गाड़ियां आमने-सामने भिड़ी, दस जने घायल

India-1stNews





बीकानेर के जसरासर के पास सड़क हादसा हो गया है। यहां दो पिकअप गाड़ियां टकरा गई। दोनों गाड़ियों में सवार दस जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी घायल कल्याणसर निवासी है।


सोमवार देर रात दो पिकअप गाड़ियां तेज गति से आ रही थी। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इन गाड़ियों में अलग अलग रूट पर जा रहे लोग बैठे थे। इनमें करीब पंद्रह लोग बैठे थे, जिनमें दस को गंभीर चोट आई है। क्षेत्र के लोगों ने दूसरी गाड़ियों में इन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया है। जहां घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकांश के पैर व सिर में चोट आई है। कुछ घायलों के पैर में फ्रेक्चर भी बताया जा रहा है।

देर रात करीब तीन बजे इन घायलों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। बड़ी संख्या में घायलों की जानकारी मिलने पर पीबीएम अस्पताल के सीनियर डॉक्टर्स भी मौके पर पहुंचे। रेजीडेंट्स ने भी व्यवस्था को संभाला। सभी घायलों को सुबह पांच बजे तक भर्ती करने और प्राथमिक उपचार देने का सिलसिला चलता रहा। घायलों में अब किसी की भी स्थिति खतरे में नहीं बताई जा रही है। ये सभी घायल कल्याणसर गांव के रहने वाले हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562