Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हत्या का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्मिकों की गाड़ी को मारी थी टक्कर

India-1stNews




बीकानेर। तेज गति से गाड़ी चलाकर पुलिस स्टाफ और गाड़ी को टक्कर मारने के आरोपी राजेश जाट को मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 17 जून को नाल थान अधिकारी ने राजकार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों को जान से मारने की नियत से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को नाल थाना अधिकारी हंसराज पुत्र भगवानाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नथानियां गोचर भूमि की दीवार को कैम्पर गाडिय़ों की टक्कर मारकर करीब आठ जगह से क्षतिग्रस्त कर दी है। इसकी इतला मिली थी, तो मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे तब लोगों ने बताया दीवार को मनीष पुत्र शंकरलाल जाट, राकेश पुत्र बाबूलाल तर्ड, किशन पुत्र खेताराम, भगवानाराम पुत्र रामस्वरूप कस्वा, मुकेश गोदारा निवासी बंगलानगर और चार पांच अन्य लोगों ने रात्री में कैम्पर गाडिय़ों की टक्कर से तोड़ी थी।

इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए रवाना हुए धूंधवाल मोटर्स के पास चुंगी चौकी के समीप पहुंचे तो सामने से एक बोलेरो कैम्पर बिना नम्बरी की आ रही थी, जिसके आगे पीछे लोहे के गाटर लगे हुए थे और शीशो पर काली फिल्म लगी हुई थी, उसके चालक से पुछताछ करनी चाही तो कैम्पर के चालक ने तेजगति से गाड़ी चलाते हुए सरकारी गाड़ी व थानाधिकारी और स्टाफ के टक्कर मार दी और कैम्पर चालक अपनी गाड़ी को बंगलानगर सब्जी मंडी आस पास आम लोगो की जान जोखिम में डालता हुआ भगाता रहा।

उप निरीक्षक ने मय जाप्ता के गाड़ी को रूकवाया और नाम पता पूछा तो राजेश पुत्र रामस्वरूप जाट निवासी रामसर हाल बंगलानगर बताया। अनुसंधान के बाद आरोपी से बिना नम्बरी वाहन बोलेरो कैम्पर जब्त कर उसे न्यायालय में पेश कर जेसी करवा दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement