Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ढाई साल के मासूम संग कुंड में डूबी मां, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

India-1stNews






बीकानेर। श्री डूंगरगढ़ तहसील के बाडेला गांव की रोही में शनिवार दोपहर को कुंड में गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर एएसआई पूर्णमल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो के शवों को सरकारी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई पूर्णमल ने बताया कि गांव बाडेला की उत्तरादी रोही में स्थित खेत में दुलाराम मेघवाल अपने परिवार सहित ढाणी में रहता है।

दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए एक पिता ने अपनी बेटी के पति, सास, ननद व ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बीदासर के गांव साजनसर निवासी 55 वर्षीय भागीरथ पुत्र भूराराम मेघवाल ने गांव बाडेला निवासी अपनी पुत्री हीरादेवी के पति दुलाराम, सास सोहनी देवी, ननद काली, बहनोई रामप्रताप पुत्र नथाराम निवासी बाना पर सोची समझी साजिश के तहत अपनी बेटी व दोहिते की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस को बताया कि सात वर्ष पूर्व हीरादेवी का विवाह दुलाराम के साथ किया। उसका पति व सास सोहनी देवी विवाह के बाद से ही कम दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दे रहें थे। डेढ़ माह पूर्व ही मेरी पुत्री हीरा ससुराल आई थी और शनिवार 17 जून को गांव के लिखमाराम ने दोपहर डेढ़ बजे फोन पर बताया कि आपकी बेटी व दोहिते की मौत हो गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।

एएसआई बुडानिया ने बताया कि हीरादेवी की दुलाराम के साथ वर्ष 2016 में शादी हुई थी। साथ में दुलाराम की एक बहन की शादी भी हीरादेवी के भाई के साथ हुई थी। करीब एक साल से हीरादेवी अपने पीहर साजनसर में ही रह रही थी। करीब 1 माह पहले ही हीरादेवी अपने सुसराल आई थी। शनिवार को यह हादसा हो गया। मामले की सूचना पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस घटना की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement