Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर के युवक पर ज्वैलर्स और उसके परिजनो के बैंक खातों से हेराफेरी कर लाखों रुपये गबन का आरोप, पांच दिन की रिमांड पर

India-1stNews




बीकानेर। सरफा बाजार के एक ज्वैलर्स और उसके परिजनो के खातों से धोखाधड़ी पूर्वक लाखों रुपये निकाल कर गबन कर जाने वाले एकाउटेंट पीयूष सुखानी पुत्र संपतलाल सुखानी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

एसएचओ कोतवाली संजय सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से गबन के रुपये बरामदगी और मामले से जुड़े तथ्यों की पूछताछ के लिये उसे न्यायालय में पेश कर पांच दिन रिमांड पर लिया है। जानकारी में रहे कि सर्राफा बाजार में प्रतिष्ठित एमबी ज्वैलर्स के मालिक मनमोहन सोनी पुत्र शिवकिशन सोनी ने सोमवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मनमोहन सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि महावीर नगर गंगाशहर निवासी पीयूष पुत्र संपतलाल सुखानी मेरे ज्वैलरी शो रूम में एकाउंटेंट का काम करता था। इस दौरान आरोपी ने मेरे और मेरे के परिवारजन के बैंक खाते से एक करोड़ से ज्यादा रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर गबन कर लिया। आरोपी ने मेरे बैंक खातों की डिटेल में हेराफेरी कर बैंक की फर्जी मोहर लगा दी। बताया जाता है कि पीयूष सुखानी पिछले करीब छह साल से एमबी ज्वैलर्स में एकाउटेंट का काम करता था। जो नगद लेन देन में एक-एक रुपये का हिसाब सही देता था, ऐसे में फर्म मालिक उस पर पूरा भरोसा करने लगा और फर्म के बैंक खातों में लेन देन का सारा जिमा उसे सौंप रखा था। अब पुलिस केस में जांच पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ है कि वह लंबे समय से ज्वैलरी फर्म के खातों में हेराफेरी कर रहा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562