Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पागल कुत्ते ने एक बच्ची सहित दो दर्जन लोगों को काटा

India-1stNews






बीकानेर।  एक पागल कुत्ते ने दो दर्जन लोगों को काट लिया। वहीं कुत्ते के काटने से गंभीर घायल एक बच्ची को इलाज के लिए बीकानेर भेजा गया। पागल कुत्ते के कारण ग्रामीणों भय का माहौल बना है। जानकारी के अनुसार महाजन कस्बे के मुख्य बाजार में आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है।, जिससे बाजार से आने जाने वाले लोग भयभीत रहते हैं। बुधवार सुबह एक पागल कुत्ते ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा जिससे करीब दो दर्जन लोग जख्मी हो गए।


पागल कुत्ते ने एक बच्ची सहित करीब दो दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के काटने से घायल लोगों ने महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया। एक बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए बीकानेर पीबीएम अस्पताल में रेफर किया गया। बस स्टैण्ड पर होटल संचालक कैलाश पुरोहित ने बताया कि सुबह दुकान आ रहा था। इस दौरान बाजार में कुत्ते ने काट लिया। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement