Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दो स्थानों पर होंगे श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के चुनाव

India-1stNews





बीकानेर के मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद के लिए 11 जून को होने वाले चुनावों को लेकर चुनाव कार्यसमिति की विशेष बैठक शनिवार को रानीबाजार स्थित मैढ़ स्वर्णकार भवन में बने अस्थाई कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यसमिति के सचिव कैलाश डांवर ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उक्त चुनाव दो स्थानों पर होंगे। इसके लिए एक मतदान केन्द्र बीकानेर में जस्सूसर गेट क्षेत्र और दूसरा मतदान केन्द्र गंगाशहर में नोखा रोड क्षेत्र में उपलब्ध स्थान पर बनाया जाएगा। मतदान का समय प्रातः आठ बजे से सांय पांच बजे तक रहेगा।

डांवर ने बताया कि चुनाव कार्यसमिति का मुख्य कार्यालय रानीबाजार के मैढ़ स्वर्णकार भवन में ही रहेगा तथा मतदान के पश्चात मतगणना भी मैढ़ स्वर्णकार भवन में ही होगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement