Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ससुर का बहु पर गंभीर आरोप, बेटे के साथ रोज करती थी मारपीट, कल मिला था शव

India-1stNews







बीकानेर। एक ससुर ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुत्रवधु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया है। जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। एफआईआर में कई गंभीर शिकायतें है।

उदासर में रहने वाले गणेशदान ने FIR में कहा है कि उसके पुत्र की हत्या कर दी गई है। पुत्र वधु सुमन कंवर विवाह के बाद से ही अपने पति के साथ झगड़ा करती रही है। दोनों के बीच गाली-गलौच होती रही। कई बार पुत्र वधु ने मारपीट भी की। इस दौरान पीहर वालों ने भी उसका साथ दिया और पुत्र को पीटा। वर्ष 2021 में बेटे की पिटाई की गई और बाद में एक मामला भी थाने में दर्ज हुआ। अब पत्नी सुमन कंवर, दिलीप सिंह, सास देव कंवर उर्फ देकू उमरावदान व बिज्जू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में दस जून को पटाखा फैक्ट्री के पास हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement