Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

PBM अस्पताल के ओपीडी में खड़े ई-रिक्शा में लगी आग, प्रशासन ने तुरंत बुलाई फायर ब्रिगेड

India-1stNews







बीकानेर पीबीएम के 16 नंबर ओपीडी के अंडरग्राउंड की पार्किंग में रात भर से चार्जिंग में लगे ई रिक्शा में  आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। आज ईद-उल-जुहा होने के कारण ओपीडी का समय 9 से 11 तक का ही था। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस तब ओपीडी खाली था। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब अंडरग्राउंड से धुआं निकलता देखा उन्होंने वहां रखें लगभग आठ ई रिक्शा को बाहर निकाला जबकि आग लगने से एक ई रिक्शा पूरी तरह से जल चुका था। वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने आग लगने की सूचना अधिकारियों को दी। आग की सूचना फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है यह हादसा ओपीडी के अंडरग्राउंड में रात भर से चार्जिंग में लगे एक ई रिक्शा की बैट्री के फटने के कारण हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement