Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दर्दनाक सड़क हादसा: बस की छत पर बैठे 2 युवकों की हुई मौत

India-1stNews







बीकानेर। देर रात कोलायत पवित्र सरोवर में स्नान कर लौट रही बस का गजनेर - कोडमदेसर के बीच हादसा हो गया जिसमें सात लोग गंभीर घायल हो गए और दो की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और एसपी तेजश्वनी गौतम ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम जाने प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलायत से लौट रही बस की छत पर 8 से 10 लोग बैठे थे और गजनेर कोडमदेसर के बीच सड़क के पर भारी वाहनों को रोकने के लिए लगे गार्डर से छत पर बैठे यात्रियों के टकराने से यह हादसा हुआ जिसमे पंकज, महेश, हरख चंद, गोपाल, जीतू, और ओमप्रकाश घायल हो गए और दो की मौत हो गई है। मृतक अजय उम्र 32 साल निवासी ठंठेरा मोहल्ला अन्य एक व्यक्ति की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562