Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अवैध निर्माणों और यूडी टैक्स बकायदारों पर कसा शिकंजा, नगर निगम ने गंगाशहर सहित चार बिल्डिंग की सीज

India-1stNews






बीकानेर। पिछले कुछ समय से नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण व बकाया यूडी टैक्स पर नजर रखी हुई है। इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत् मंगलवार को भी चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें दो बिल्डिगों को अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाएं जाने तथा दो के यूडी टैक्स बकाया होने पर सीज किया गया है। जानकारी मिली है कि जोशीवाड़ा स्थित विजय शॉपिंग मॉल व पंचशती सर्किल स्थित पूमा के शोरुम को यूडी टैक्स बकाया होने पर सीज किया गया है। वहीं सादुल कॉलोनी स्थित सेलटैक्स ऑफिस के पीछे व गंगाशहर स्थित चोरडिया चौक में निगम के नॉमस मुताबिक निर्माण कार्य नहीं होने पर सीज किया गया है। इस कार्रवाई में होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज आचार्य सहित निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562