Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सोने का सेट लेने गए अधेड़ पर जानलेवा हमला

India-1stNews





बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अधेड़ में जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जिसे पीबीएम में उपचार के लिये भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि चुनगरों के मोहल्ले में रहने वाले 45 वर्षीय प्रकाश निर्मल मोदी पर सुदर्शन सोनी द्वारा सुए और धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसे लहुलुहान स्थिति में लोग पीबीएम लेकर गए। पुलिस को दिए पर्चा बयान में मोदी ने बताया कि वह आज गुजरों के मोहल्ले में स्कूटी पर सुदर्शन सोनी के घर पहुंचा। जिसे उसने सोने का सेट बनाने दिया हुआ था। जब उसने सुदर्शन से सोने का सेट मांगा तो सुदर्शन ने अलमारी से सेट लाने की बात कहते हुए प्रकाश को कुर्सी पर बैठने को कहा। जिस पर प्रकाश कुर्सी पर बैठ गया। अचानक सुदर्शन ने प्रकाश के पीछे से सुए और धारदार वस्तु से शरीर पर कई वार किये। जिससे उसके गर्दन के पिछले हिस्से,कान व सिर में चोटें आई। लहुलुहान हालत में चिल्लाता हुआ प्रकाश घर के बाहर भाग गया। जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि प्रकाश ने सेट की एवज में पांच लाख रूपये एडवांस भी दे रखे थे और शेष चार लाख की राशि वह आज लेकर सोने का सेट लेने गया था तब यह हमला हुआ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562