Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

केंद्रीय विधि मंत्री का सम्मान समारोह 5 अगस्त को

India-1stNews





बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम संचालन समिति का गठन


बीकानेर।  बार एसोसिएशन, बीकानेर के सचिव हितेश कुमार छंगाणी ने अवगत करवाया कि बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग आज दिनांक 25.07.2023 समय दोपहर 3:00 बजे नई कोर्ट परिसर की लाईब्रेरी स्थित अध्यक्ष कक्ष में आहुत की गई। अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ ने बताया कि उक्त मीटिंग अर्जुनराम मेघवाल, माननीय विधि मंत्री भारत सरकार, दिल्ली को दिनांक 05.08.2023 को बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा आमन्त्रित कर अर्जुनराम मेघवाल के अभिनन्दन व सम्मान समारोह के संबंध विचार-विमर्श किया गया। जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये। अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ द्वारा बताया गया कि माननीय विधि मंत्री के अभिनन्दन व सम्मान समारोह की तमाम व्यवस्थाओं के संबंध में एक कार्यक्रम संचालन कमेटी बनाई गई जिसमें मुमताज अली भाटी, एडवोकेट को संयोजक तथा चतुर्भुज सारस्वत, शिवचन्द्र भोजक, सुरेन्द्र सिंह शेखवत, अनिल सोनी एडवोकेट, सुनिता हाटिला. अशोक बोबरवाल, डॉ. अशोक भाटी, प्रियंका सनादय, सुखाराम दावा, अरविन्द सिंह शेखावत, मनोज बिश्नोई आदि को सह-संयोजक बनाया गया है तथा अंत में संयोजक मुमताज अली भाटी ने बताया कि दिनांक 05.08.2023 को बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा श्रीमान् अर्जुनराम जी मेघवाल साहब, माननीय विधि मंत्री भारत सरकार, दिल्ली का अभिनन्दन व सम्मान समारोह कचहरी परिसर बीकानेर में सहर्ष आहुत किया जायेगा ।

कार्यकारिणी की मीटिंग में अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, सचिव हितेश कुमार छंगाणी, उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, सह-सचिव मनोज बिश्नोई ( अलाय) कोषाध्यक्ष आसु प्रकाश पारीक, सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी, डॉ. अशोक भाटी,  पुस्तकालय अध्यक्ष मदन सुरोलिया, पूर्व सभापति मुमताज अली भाटी, पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा, कमलनारायण पुरोहित, महावीर सुरोलिया, करण सिंह तंवर, ओ.पी. हर्ष, रविन्द्र बरड़िया, ओमप्रकाश जोशी, शिवचंद भोजक, मनोज भादाणी, जितेन्द्र सिंह सेंसवास, रघूवीर सिंह राठौड़, संजय गौतम, अजय जोशी, बसंत मोहता, रामकिशन दुबे, सुनीता हाटिला, प्रियंका सनाढ्य राकेश खान, नवनित सारण, तेज कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश श्रीमाली, विनय त्रिपाठी, राशिद अली, गिरधर जोशी, सुखाराम दावा, शैलेन्द्र शर्मा, ज्ञानप्रकाश मारू, भागीरथ सिंह शेखावत, सुनील आचार्य, घनश्याम जनागल, श्याम पंवार आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement