Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम

India-1stNews





बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिली है कि 25 वर्षीय जगदीश व्यास कॉलोनी क्षेत्र सेक्टर तीन में ही किराए के मकान में रहता था जो यहां किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। जिसने आज शाम को यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतागर सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों शोएब, मलंग बाबा, राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन को मौके पर बुलाया। हालांकि आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाएं है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। और परिजनों को सूचना दी गई है। उनके बीकानेर आने के बाद ही कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562