Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में ACB की कार्रवाई, आशीष को रिश्वत लेते किया ट्रैप

India-1stNews







बीकानेर। भष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उप पंजीयक कार्यालय में रिश्वत लेते एक कार्मिक को दबोचा है। सीआई आनंद मिश्रा की अगुवाई में हुई इस कार्यवाही में रजिस्ट्री की नकल देने की एवज में एक हजार रुपये की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक रिकार्ड रूम के आशीष तम्बोली को पकड़ा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से एक बारगी ऑफिस में हड़कंप सा मच गया। बताया जा रहा है कि परिवादी लूणकरणसर निवासी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में एसीबी की टीम ने कार्यालय में तम्बोली को रंगे हाथों पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। तीन आवेदन थे। प्रति आवेदन पांच सौ रुपये मांगे। बाद में एक हजार में सौदा तय हुआ।एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562