Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दो साल की बच्ची का शव कब्र से निकलवाया, मेडिकल बोर्ड से शव का होगा पोस्टमार्टम

India-1stNews





बीकानेर. तिलक नगर इलाके में दो साल की एक बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बच्ची के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक बच्ची का शव दो दिन पहले ही शिवबाड़ी के श्मशान गृह में दफन कर दिया गया था। गुरूवार को इस मामले को लेकर मृग रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्र से निकालकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आज मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


जानकारी के अनुसार तिलक नगर में किराए के मकान में रहने वाले पश्चिम बंगाल के मजदूर परिवार की दो वर्षीय बालिका जया पुत्री रणजीत खोडिय़ां को उसके परिजन बेहोशी की हालत में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर आए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्ची शव ले गए। परिजनों ने शिवबाड़ी के एक श्मशान घाट में शव को दफन कर दिया।

घटना के दो दिन बाद मृतका के पिता रणजीत खोडिय़ा ने जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अपरान्ह 4 बजे उसकी दो साल की लड़की जया और चार साल का लडका जयदेव दोनों घर पर थे। वह और उसकी पत्नी पत्नी सुमित्रा काम करने गए हुए थे । शाम को 4.30 बजे मेरे साथ काम करने वाले के फोन पर गनेश का फोन आया और कहा कि तेरी लड़की बेहोश हो गई है। तब पीड़ित घर पर आया और देखा कि जया का शरीर नीला पड़ गया था और उसके शरीर पर काले निशान हो गए थे। पीबीएम अस्पताल लेकर गया, जहां पर ईलाज के दौरान जया की मौत हो गई। रणजीत ने आशंका जताई है कि जया की पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने हत्या की है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement