Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

देर रात बारिश के बाद अचानक गिरा मकान

India-1stNews





बीकानेर में कल हुई बारिश के बाद शहर में सड़के दरिया बन गई और आमजन का आवागमन बाधित हो गया। लगातार बारिश होने की वजह से पुराने मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। कल की बारिश के बाद देर रात शहर के अंदरूनी क्षेत्र साले की होली चौक में एक पुराना मकान ढह गया। तेज बारिश के चलते पुराना मकान देर रात अचानक गिरा गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह मकान गिरा उस वक्त आस पास कोई मौजूद नहीं था।

साले की होली चौक में पूर्व विधायक गोपाल जोशी के मकान के पास या बड़ा हादसा हुआ। आमतौर पर साले की होली चौक में देर रात चहल-पहल रहती है लेकिन कल बारिश के चलते जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त चौक में उस मकान के नीचे या आसपास कोई नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement