Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर में करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने पहुंची भू-माफियाओं की गैंग का विडियों वायरल

India-1stNews






बीकानेर । चुनावी साल में सक्रिय हुए भू-माफियाओं ने इन दिनों गंगाशहर इलाके में तहलका मचा रखा है। रविवार को भू-माफियाओं की एक गैंग गंगाशहर रोड़ शिववैली के पास श्री अग्रवाल पंचायती भवन की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गई। हथियारों से लैस होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में निर्माण सामग्री लाद कर जेसीबी मशीन के साथ पहुंची इस दुस्साहसी गैंग में करीब पच्चीस-तीस बदमाश शामिल थे । कब्जे की नियत से पहुंची भू- माफियाओं की इस गैंग का एक वीडियो रिकॉर्ड हो गया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाले इस वीडियों में भू- माफियाओं के काफिले में शामिल बदमाश मौके पर मौजूद लोगों को सरेआम धमकी देते नजर आ रहे है । वीडिय़ों में गैंग का सरगना भी नजर आ रहा है,अब पुलिस उसे डिटेन करने में जुटी है। बताया जाता है कि इसी गैंग ने पिछले साल शिववैली के पास होटल कला मंदिर के सामने एक व्यवसायी परिवार की पुस्तैनी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था । इलाके के लोगों ने बताया कि भू- माफियाओं की इस गैंग में कई रसूखदार लोग शामिल है,जो खाली पड़ी जमीनों पर कच्चा पक्का निर्माण कर कब्जा कर लेते है। इन भू-माफियाओं ने इलाके में अपना खौफ कायम करने के लिये गुण्डा तत्वों को अपनी गैंग में शामिल कर रखा है। फिलहाल पुलिस इस गैंग का पता लगाने में जुटी है ।


श्री अग्रवाल पंचायती भवन की जमीन पर कब्जा करने दुस्साहसी प्रयास को लेकर रानी बाजार निवासी दीपक अग्रवाल पुत्र गणेशीलाल अग्रवाल की ओर से गंगाशहर थाने अज्ञात कब्जा माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दीपक अग्रवाल ने पुलिस की दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि रविवार को शाम 6 बजे लगभग 25 से 30 व्यक्ति लाठियों और तलवारों से लैस होकर ट्रैक्टर ट्राली और एवं जेसीबी लेकर पहुंचे और कब्जे की नियत से हमारे भवन की जमीन पर बनी दिवार को तोड़ दिया। इसका पता चलने पर हमने पुलिस को सूचित कर दिया,मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वो लोग भाग छूटे । पुलिस ने मौके पर पट्टियों से लदी टै्रक्टर ट्रॉली जब्त कर ली। दीपक अग्रवाल ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जतायी है कि भू-माफिया गिरोह के यह लोग कभी भी हमारे ऊपर हमला कर सकते है। पुलिस ने अज्ञात भू-माफियाओं के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement