Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मैकेनिक को घर पर बुलाकर मारपीट की बनाया अश्लील वीडियो, मामला दर्ज

India-1stNews






बीकानेर. फ्रीज ठीक कराने के बहाने मैकेनिक को घर पर बुलाकर मारपीट करने एवं अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। पीडि़त ने जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार वल्लभ गार्डन निवासी मांगीलाल ने अमरचंद, किरण, सुरेन्द्र कुमार फुलवारिया व पांच अन्य महिलाओं के खिलाफ दर्ज कराया है। उसने बताया कि 11 जुलाई को आरोपी अमरंचद, किरण व सुरेन्द्र फुलवारिया ने उसे फोन कर आंबेडकर कॉलोनी फ्रीज ठीक करने के लिए बुलाया। वहां पहुंचा तो चार-पांच महिलाओं ने गेट बंद कर मारपीट की तथा कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया। इसके बाद से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे देने की मांग कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562