Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

महिला ने लिव इन पार्टनर पर लगाए गंभीर आरोप, दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव

India-1stNews





बीकानेर।एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाते हुए व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गांधी कॉलोनी पवनपुरी रहने वाली 32 वर्षीय महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की गई तथा अश्लील गालियां निकाली। आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल, पर्स तथा सोने की बाली छीन ली। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर नामजद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश सिगड़ को सौंपी है। सिगड़ ने परिवादिया आरोपित व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। अब मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें पर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562