Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दुष्कर्म और हत्या प्रकरण का मुख्य आरोपी दिनेश 5 दिन की पुलिस कस्टडी में, अब खुलेंगे कई राज

India-1stNews






बीकानेर: खाजूवाला दुष्कर्म और हत्या प्रकरण के मुख्य आरोपी दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है. झुंझुनूं पुलिस और सीकर पुलिस के सहयोग से बीकानेर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. सीकर पुलिस ने कल दिनेश विश्नोई को पकड़ा था, आज बीकानेर पुलिस उसे लेकर बीकानेर आ गई है. यहां आने के बाद दिनेश विश्नोई को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. 

न्यायालय ने उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है. अगले 5 दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद उसका साथ देने वाले या इस कृत्य में सहयोग करने वालों का नाम पता चल सकेगा. बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दिनेश विश्नोई और मृतका के बीच बातचीत होती थी और घटना वाले दिन भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी.

तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी 20 जून को घटना वाले दिन से ही फरार हो गया था और वह अब तक जगह जगह फरारी काट रहा था. सूने मकानों, खंडहर, बंद स्कूलों या निर्माणाधीन भवनों में रहता था. उसने पूछताछ में यह भी बताया कि दो-तीन दिन से उसने खाना भी नहीं खाया. दिनेश विश्नोई की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 


10 दिन बाद आया पकड़, 40 हजार इनाम घोषित

मुख्य आरोपी दिनेश वारदात के बाद से फरार था। आरोपी वारदात के बाद नोखा आ गया। यहां एक दिन ठहरने के बाद निजी बस से नवलगढ़ पहुंच गया। यहां से शुक्रवार को सीकर भागने की फिराक में था, जब पकड़ा गया।

अब खुलेंगे कई राज

दिनेश बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुल सकते हैं। उससे पूछताछ में ही साफ होगा कि कॉन्स्टेबल मनोज और भागीरथ की कितनी भूमिका रही है? दलित महिला का गैंगरेप किया गया था या फिर उसे बार-बार परेशान किया जा रहा था? ये भी स्पष्ट होगा कि किस-किस की कितनी भूमिका रही है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562