Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मंदिर दर्शन के लिए जाते भीनासर निवासी एक ही परिवार के 6 जने घायल

India-1stNews







बीकानेर। बीकानेर के भादरिया माताजी दर्शन करने जाते एक ही परिवार के छः जने एक हादसे में घायल हो गये है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि भीनासर निवासी 55 वर्षीय गंगादेवी अपने परिवार के साथ निजी वाहन में भादरिया माता दर्शन करने जा रही थी। कि रामदेवरा से कुछ आगे वाहन के आगे आएं पशु को बचाने के चक्कर में वाहन पलटा खा गया। इस हादसे में 35 वर्षीय नवरतन, 31 वर्षीय किरण देवी, 21 वर्षीय बबलू, 8 वर्षीय भावेश व 4 वर्षीय रुद्र घायल हो गये। जिन्हें वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement