Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गजनेर रोड पुलिया के नीचे से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय तक सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री होगी जब्त

India-1stNews





जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, दिए निर्देश

बीकानेर, 25 जुलाई। गजनेर रोड पुलिया से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय तक सड़क के दोनों ओर रखी गई निर्माण सामग्री जब्त करते हुए नगर विकास न्यास द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। 

जिला कलेक्टर तथा नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को यह निर्देश दिए। उन्होंने न्यास सचिव यशपाल आहूजा और अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया। पुलिया से लेकर विश्वविद्यालय तक पड़ी निर्माण सामग्री रखे जाने को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा, न्यास इसे जब्त करते हुए सामग्री को नीलाम करे। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जैसलमेर रोड की सर्विस लाइन में बड़ी संख्या में ट्रक खड़े किए जाने पर भी नाराजगी जताई और ट्रेफिक पुलिस के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि यहां नियमित गश्त करें और सर्विस लाइन में बेतरतीब रूप से ट्रकों को खड़े होने से रोका जाए। उन्होंने सर्वोदय बस्ती में मुक्ताप्रसाद रोड पर बने जर्जर कियोस्क हटाने के निर्देश दिए और कहा कि इसके बाद जमीन के उपयोग का प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों से जुड़े कार्य देखे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement