Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर, आंखों देख कर भी नही निभाई इंसानियत

India-1stNews




इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आयी है। खबर बीकानेर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 6 से जुड़ी है। जहां पर आज दिन में अचानक एक महिला दिखी जो कि नग्न अवस्था में थी। स्टेशन से जुड़े अधिकारियों और पुलिस को सूचना देने के बाद भी घंटों से यह महिला स्टेशन के आसपास घूम रही है। इसको लेकर जब सावधान संस्था के दिनेश सिंह भदौरियां को सूचना मिली। भदौरिया ने तुरंत रेलवे स्टेशन से जुड़े अधिकारियों और पुलिस टीम को सूचना दी।


सूचना देने के घंटों बीत जाने के बाद भी अब भी महिला रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रही है। इस सम्बंध में भदौरिया ने बताया की प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रही है लेकिन फिर भी इंसानियत के नाते हमारा धर्म है कि उचित स्थान पर भिजवाया जावे। भदौरिया ने बताया कि प्रशासन केा सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं होना कहीं ना कहीं कर्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द महिला को नारी निकेतन भिजवाया जावे ताकि महिला को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। भदौरिया ने चेतावनी दी है कि अगर महिला को उचित स्थान पर नहीं भिजवाया गया और कुछ अनहोनी घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी भी प्रशासन के अधिकारियों की होगी। इस दौरान हजारों की संख्या में यात्री भी आते रहे और जाते लेकिन किसी ने भी एक चादर ओढ़ाने की भी हिम्मत नहीं दिखाई।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562