Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर में युवक ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त की

India-1stNews





बीकानेर। जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। कोई भी दिन ऐसा नहीं कि जिले में आत्महत्या का कोई मामला सामने न आये। ताजा मामला कोटगेट थाना इलाके का है। जहां एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है। जिसका आज पोस्टमार्टम होगा। जानकारी मिली है कि फड़बाजार स्थित वाल्मिकी बस्ती बड़ी गुवाड़ में रहने वाले 30 वर्षीय गिरधारी पुत्र पुनमचंद ने अपने घर में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। घटना पर घर में कोहराम सा मच गया। घटना की सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतराकर शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562