Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शरारती युवक ने लगाई आग दो बाइक जलकर खाक

India-1stNews




बीकानेर। शहर से दो बाइक जलाने का मामला सामने आया। नया शहर थाने से मिली जानकारी के अनुसार दाऊजी मंदिर के पीछे पांडिया कटले वाली गली में रात साढ़े बारह बजे करीब एक शरारती युवक ने दो बाइक को आग से जलाकर खाक कर दिया। आग लगाने के बाद वह युवक वहां से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार जलने वाली बाइक में से एक बाइक इरसाद अली व दूसरी बाइक जुलेखा की है। इरसाद अली और जुलेखा ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे के मामले का पता लगा रही है। आखिर उसने बाइक को आग क्यों लगाई ? पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को ढूँढने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरो की जांच पड़ताल कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562