Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बालक की मौत, एक घायल

India-1stNews







बीकानेर। छत्तरगढ़ कस्बे से चार किमी दूर भारत माला सड़क बीकानेर सड़क मार्ग पर रविवार रात को पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई। वही एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी हंसराज लूणा ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे 15 वर्षीय धर्माराम पुत्र उदाराम मेघवाल निवासी मोतीगढ़, दीप सिंह निवासी मोतीगढ़ छत्तरगढ़ से मोतीगढ़ के लिए मोटरसाइकिल पर रवाना हुए थे। दीप सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था।

भारत माला सड़क अज्ञात पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल को छत्तरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर में इलाज के बाद धर्माराम को जयपुर के रेफर किया गया जहां बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562