Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कोडमदेसर मंदिर की इन मांगों को लेकर ग्रामीण तीन दिनों से बैठे है धरने पर

India-1stNews






बीकानेर। शहर से लगभग 28 किलोमीटर दूर स्थित कोडमदेसर मंदिर परिसर में पशुबली व शराब के विरोध में कुछ ग्रामीण उतर चुके है। इसको लेकर पिछले तीन दिनों से मंदिर परिसर के बाहर धरना जारी है। धरनार्थी कालीदास का कहना है कि पिछले लम्बे समय से मंदिर पसिर के बाहर चल रही अस्थाई दुकानों को बार-बार प्रशासन की ओर से हटाया जा रहा है। ऐसे हालातों से कुछ परिवारों की आजीविका खतरे में आ चुकी है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा शराब पीकर सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब किया जा रहा है। जगह-जगह शराब की बोतले व कचरा फैला हुआ है जो मंदिर के पीछे बने तालाब में जाने लगा है। पहले के मुताबिक तालाब पूरी तरह से दूषित हो गया। हालांकि ध्यान में रहे कि इस तालाब से कई गांवों की प्यास बूझती है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ट्रस्ट के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में शराब व पशुबली पर पूर्णतया पाबंदी की मांग की है। उन्होंने बताया कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो धरना जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement