Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मामूली बोलचाल के बाद भतीजे ने दें मारी चाचा के सर पर कोल्डड्रिंक की बोतलें, चाचा गंभीर रूप से घायल

India-1stNews




बीकानेर। बीछवाल थाना इलाके के इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास नंदू की चक्की पर एक भतीजे ने अपने सगे चाचा के ऊपर कोल्डड्रिंक की बोतलों से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस हमले में गंभीर रूप से घायल नंदलाल गहलोत को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी रामलीला मैदान के पास परचून की दुकान करने वाले नंदलाल की दुकान पर उसका भतीजा दीपक गहलोत आया किसी बात को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी होने लगी बात इतनी बढी कि दीपक ने दुकान पर रखी कोल्डड्रिंक की बोतलों से चाचा के सर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए । अचानक हुई इस घटना से आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में उन्हें घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां इस हमले में नंदलाल के सिर पर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल नंदलाल गहलोत का इलाज जारी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562