Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शहरी क्षेत्र में जर्जर स्कूल की दीवार गिरी, एक महिला सहित दो घायल

India-1stNews




बीकानेर के डागा चौक में आज सुबह एक बंद जर्जर बिल्डिंग की दीवार गिरने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।डागा चौक स्थित इस जर्जर बिल्डिंग में कभी स्कूल संचालित होता था लेकिन पिछले कई वर्षों से यह स्कूल बंद है। वर्षों से बंद जर्जर बिल्डिंग आज हादसे का कारण बनी।

बिल्डिंग की दीवार गिरने से पास के मकान में रह रही बिहार मूल की मुन्नी देवी और नेहा राय घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मोहल्ले वासी एकत्रित हो गए और घायल महिला और युवती को घर से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जिस वक्त दीवार गिरी महिला खाना बना रही थी यह गनीमत रही कि दीवार उनके सिर पर नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562