Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

आईएएस की तबादला सूची में एक नया रोचक मोड़, बीकानेर के नए संभागीय आयुक्त होंगे भानू प्रकाश

India-1stNews




आधी रात को जारी हुई आईएएस की तबादला सूची में एक नया रोचक मोड़ देखने को मिला। जहां बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की जगह बीएल मेहरा को बनाने के आदेश जारी हुए । ठीक इसके कुछ मिनटों के बाद एक और आदेश प्रदेश के कार्मिक विभाग से जारी किया गया जिसमे बीएल मेहरा की जगह भानू प्रकाश को संभागीय आयुक्त आयुक्त लगाने के संशोधित आदेश जारी हुए। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा के अद्योहस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया कि भानू प्रकाश के नवीन पद संभागीय आयुक्त जोधपुर की जगह बीकानेर पढ़ा जाए और बीएल मेहरा संभागीय आयुक्त बीकानेर नवीन पद की जगह संभागीय आयुक्त जोधपुर पढ़ा जाए। ऐसे में इस संशोधित आदेश को लेकर आईएएस लॉबी सहित राजनीतिक तबके में खासी चर्चा हो रही है। बहराल अब बीकानेर के नए संभागीय आयुक्त भानू प्रकाश होंगे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562