Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मिठाई बनाने वाले कारख़ाने में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

India-1stNews






बीकानेर। कोटगेट थाना इलाके के इनकम टैक्स आफिस के सामने स्थित द्वारिका रेस्टोरेंट के पीछे मिठाई बनाने के कारखाने में तड़के 4 बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की 5 दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के काफी देर बाद तक धुआं उठना बंद नहीं हुआ। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। से आग लगना बताया जा रहा है। इस कारखाने में मिठाई व अन्य सामान की पैकिंग के लिए भारी मात्रा में डिब्बे रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह 4 बजे के आसपास कारखाने में रहने वाले मजदूरों ने अचानक जोर की आवाज सुनी, पास के कारखाने में जाकर देखा तो कारखाने के एक हिस्से में भीषण आग लगी हुई थी। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement