Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कैंपर गाड़ी से मोटरसाईकिल को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से किया हमला, मामला दर्ज

India-1stNews





बीकानेर। आपसी रंजिश के चलते जान से मारने का प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामसर निवासी सीताराम ने नापासर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि रामसर निवासी शिशराम ने पुरानी रंजिश के चलते उसे जान से मारने की नीयत से कैंपर गाड़ी से उसकी मोटरसाईकिल को टक्कर मारी। जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद शिशराम ने गाड़ी से नीचे उतरकर लोहे की रॉड से हमला किया। जिससे उसे चोटें आई। परिवादी ने घटना 29 जुलाई को नापासर से रामसर रोड की बताई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित शिशराम के खिलाफ धारा 427, 307, 323, 341 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562