Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

भाटी ने किया एलान, तीसरे मोर्चे के लिए होगी बैठकों की शुरुआत

India-1stNews




बीकानेर। तहसील के तेजपुरा गांव में रविवार को सामाजिक न्याय मंच के संस्थापक और वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी ने प्रदेश में तीसरे मोर्चे के गठन की तैयारी चल रही होने की घोषणा करते हुए जल्द ही जोधपुर में बैठक होने का खुलासा किया। करीब चार साल पहले भाजपा छोड़ चुके भाटी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब प्रदेश में तीसरे मोर्चे का निर्माण होगा। किसानों और आमजन की आवाज उठाने के लिए इसकी आवश्यकता है। मोर्चे के गठन को लेकर 1 अगस्त को जोधपुर में बैठक होगी। इसके लिए मारवाड़ क्षेत्र के नेताओं से वार्ता भी कर चुके है।

संभाग स्तर पर भी होगी बैठकें

भाटी ने बताया कि जोधपुर में तीसरे मोर्चे के निर्माण के बाद प्रदेश के सभी संभागों में भी तीसरे मोर्चे को लेकर बैठकें की जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस का बारी-बारी का खेल अब जनता सहन नहीं करेगी। राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी की प्रदेश सरकार को चिंता नहीं है। किसानों और मजदूरों की अपनी समस्याएं हैं। इसे लेकर तीसरे मोर्चे का निर्माण जरूरी हो गया है। किसानों की आय को दोगुना नहीं कई गुना करना, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का खात्मा ही तीसरे मोर्चे का लक्ष्य रहेगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562